Tuesday, February 10, 2026
Homeनावां शहरनावां में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, 700 से अधिक महिलाओं ने...

नावां में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, 700 से अधिक महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर की राधा कृष्ण बस्ती में आज विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। हिंदू सम्मेलन समिति के संयोजक छीतर नागा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर 700 से अधिक महिलाओं ने कलश यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- विज्ञापन -image description
image description

कलश यात्रा बाग का गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर राधा कृष्ण भगवान मंदिर तक पहुंची। सम्मेलन के दौरान विभिन्न सनातन समाजों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण की और हिंदू एकता का सशक्त संदेश दिया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर पूज्य धर्मेंद्र दास महाराज (गुढ़ा साल्ट) तथा महंत रामेश्वर दास महाराज (पगलिया वाले बाबा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

- Advertisement -ishan

धर्मेंद्र दास महाराज और रामेश्वर दास महाराज के उद्बोधन से उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सामाजिक एकता के महत्व का संदेश मिला।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में सुरेन्द्र विभाग सेवा प्रमुख रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति एवं समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में हिंदू सम्मेलन समिति एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

नावां: मंदिर निर्माण में करंट से पेंटर मजदूर की मौत, दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!