Wednesday, February 11, 2026
Homeनावां शहरनावां: मंदिर निर्माण में करंट से पेंटर मजदूर की मौत, दो मासूम...

नावां: मंदिर निर्माण में करंट से पेंटर मजदूर की मौत, दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर: निकटवर्ती ग्राम जाब्दीनगर में मंदिर निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक पेंटर मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।

- विज्ञापन -image description
image description

मृतक की पहचान मारोठ निवासी अबू तालीब पुत्र शेख सफी मोहम्मद के रूप में हुई है। वह मंदिर में कलर-पेंटिंग का कार्य कर रहा था, इसी दौरान उसे तेज करंट का झटका लगा।

- विज्ञापन -image description

मृतक के भाई शेख उमर फारूक ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने उसे नावां के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र जयपुर रेफर किया गया। जयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने अंतिम सांस ली।

घटना की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे दो छोटी बच्चियों को छोड़ गया है। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।

- Advertisement -ishan

नावां: मारोठ में फूड लाइसेंस कैंप में तय शुल्क से अधिक वसूली का मामला

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!