Saturday, March 7, 2026
Homeनमक उद्योग/साम्भर झीलनावां: नमक उत्पादन इकाइयों की लीज नवीनीकरण समेत समस्याओं को लेकर राजस्व...

नावां: नमक उत्पादन इकाइयों की लीज नवीनीकरण समेत समस्याओं को लेकर राजस्व मंत्री से मिले प्रतिनिधि

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां क्षेत्र में नमक उत्पादन इकाइयों की लीज नवीनीकरण, भूमि रूपांतरण, नियमन की कमी और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर साल्ट डवलपमेंट एण्ड वेलफेयर सोसाइटी नावां के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विधायक विजयसिंह चौधरी के साथ कैबिनेट राजस्व मंत्री हेमंत मीणा से मुलाकात की।

- विज्ञापन -image description
image description

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि प्रस्तावित लवण नियम 2024 में नवीनीकरण से वंचित नमक इकाइयों के लिए कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं होने के कारण नावां क्षेत्र की दो सौ से अधिक नमक इकाइयां प्रभावित हो रही हैं। नियमों की जानकारी के अभाव और अस्पष्टता के चलते कई इकाइयों का नमक उत्पादन ठप हो गया है। जिससे सैकड़ों श्रमिकों की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

- विज्ञापन -image description

प्रतिनिधियों ने बताया कि गुजरात के बाद राजस्थान देश में सबसे अधिक नमक उत्पादन करने वाला राज्य है और नावा क्षेत्र इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण नमक उद्योग धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है।

प्रमुख मांगें :- 

  • लीज नवीनीकरण से वंचित नमक इकाइयों को कम से कम छह माह की छूट दी जाए, ताकि वे नियमों के अनुरूप नवीनीकरण करवा सकें।
  • नमक उत्पादन इकाइयों के भूमि रूपांतरण व नामांतरण की प्रक्रिया को सरल किया जाए।
  • लंबे समय से बंद नई नमक इकाइयों के नियमन की प्रक्रिया शुरू की जाए।
  • नावा में नमक निरीक्षक कार्यालय खोला जाए, ताकि उद्यमियों को डीडवाना जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े।

मुलाकात के दौरान मंत्री हेमंत मीणा को संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आग्रह किया गया। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर साल्ट डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसायटी, नावा के अध्यक्ष दिनेश जांदू, सचिव ललित माटोलिया, रामेश्वर रणवा, बाबूलाल खाचरिया, कालूराम माली तथा सोसायटी प्रबंधक अरुण जोशी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!