Tuesday, February 10, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन में डॉ. समित शर्मा बने नए प्रभारी सचिव, नागौर की जिम्मेदारी...

डीडवाना-कुचामन में डॉ. समित शर्मा बने नए प्रभारी सचिव, नागौर की जिम्मेदारी अजमेर संभागीय आयुक्त को

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. राजस्थान सरकार में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी सचिवों में बदलाव किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

इसी क्रम में डीडवाना-कुचामन जिले में भी नए प्रभारी सचिव की नियुक्ति हुई है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

- विज्ञापन -image description

डीडवाना-कुचामन जिले के प्रभारी सचिव के रूप में डॉ. समित शर्मा को नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में पशुपालन, मत्स्य एवं गौ-पालन विभाग के सचिव हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए जिले में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।

शक्ति सिंह राठौड़.

वहीं, नागौर जिले की जिम्मेदारी अब शक्ति सिंह राठौड़, संभागीय आयुक्त (अजमेर) को सौंपी गई है। 

- Advertisement -ishan

पूरे प्रदेश में एक साथ हुए बदलाव

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रदेश के सभी 41 जिलों के प्रभारी सचिव बदले गए हैं। इससे पहले 28 फरवरी 2024 को प्रभारी सचिवों में बदलाव किया गया था। लेकिन इस बार पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में प्रभारी सचिव बदले गए हैं।

खास बात यह है कि एपीओ (Awaiting Posting Orders) चल रहे दो IAS अधिकारियों को भी प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनमें पीसी किशन को दौसा और खजान सिंह को सलूंबर जिले का प्रभारी सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही सरकार ने संभागीय आयुक्तों को भी जिलों का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!