Saturday, March 7, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में श्री प्रताप फाउंडेशन का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू,...

कुचामन सिटी में श्री प्रताप फाउंडेशन का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. श्री क्षत्रिय युवक संघ के अनुसांगिक संगठन श्री प्रताप फाउंडेशन का दो दिवसीय चिंतन शिविर डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में प्रारंभ हुआ। इसमें कुचामन एवं नावां पंचायत समिति क्षेत्रों के लोग शामिल हुए।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय राजनेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -image description

इस कार्यक्रम का संचालन श्री क्षत्रिय युवक संघ के केंद्रीय कार्यकारी रेवत सिंह पाटोदा द्वारा किया जा रहा है। चिंतन शिविर में राजनीतिक विचार-विमर्श के माध्यम से आपसी संवाद को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहना आवश्यक है।

भगवान सिंह रसाल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोकतंत्र में सभी वर्गों और सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलना तथा दोनों पंचायत समितियों में सद्भाव का वातावरण बनाना है। जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो।

- Advertisement -ishan

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। हमारे पूर्वजों ने सनातन काल से सभी जाति-वर्गों को साथ लेकर देश व धर्म के लिए कार्य किया और अपने प्राणों का बलिदान दिया। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हमें भी सभी जात-वर्गों को साथ लेकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।

किसान, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर मंथन

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस विचार से सहमति व्यक्त की और भविष्य में सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

चिंतन सत्र में किसानों की समस्याएं, रोजगार से जुड़े मुद्दे, शिक्षा संबंधी विषय तथा समाज में व्याप्त अन्य समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए परस्पर संपर्क बनाए रखने और सभी वर्गों के साथ मिलकर निरंतर कार्य करने पर सहमति बनी।

कार्यक्रम में मुकेश सिंह रूपपुरा, शंकर सिंह दीपपुरा, विजय सिंह पलाड़ा, दशरथ सिंह बेगसर, सुरेंद्र सिंह कांसेड़ा, गजेंद्र सिंह कूकनवाली, प्रताप सिंह लुनवा, भूपेंद्र सिंह पलाड़ा, महेंद्र सिंह पाचोता, शंकर सिंह कोकपुरा, ओम सिंह लिचाना, भूपेंद्र सिंह राजलिया, गोपाल सिंह राजलिया, मूल सिंह राजावत, नारायण सिंह मींढ़ा, दुर्गा सिंह प्रेमपुरा, सुरेंद्र सिंह अड़ानी, अमर सिंह प्रेमपुरा, देवेंद्र सिंह लिचाना, राजेंद्र सिंह प्रेमपुरा, श्री पाल सिंह रसाल, जोगेंद्र सिंह रूपपुरा, नरेंद्र सिंह मंडावरा, नेहपाल सिंह डाबड़ा, श्रवण सिंह कांकरिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: 103 जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूते-मौजे व गरीब परिवारों को कंबल वितरित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!