Tuesday, February 10, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: प्रभारी मंत्री चौधरी ने ली पेयजल समीक्षा बैठक, EE-JE को...

कुचामन सिटी: प्रभारी मंत्री चौधरी ने ली पेयजल समीक्षा बैठक, EE-JE को APO के निर्देश, पानी चोरी पर होगी FIR

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन एवं नागौर जिले के प्रभारी मंत्री एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा भू-जल विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था एवं अन्य विभागीय मुद्दों को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक में डीडवाना-कुचामन और नागौर जिले के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

- विज्ञापन -image description

प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने विभागीय मुख्य राइजिंग मैन, वितरण पाइप लाइनों पर किए गए अवैध कनेक्शनों के माध्यम से पानी चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तथा विभागीय नियमानुसार शास्ति राशि वसूली के निर्देश दिए। साथ ही जल जीवन मिशन के बकाया कार्यों की प्रगति, ग्राम स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति के कार्य, वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों की गुणवत्ता, राजस्व वसूली तथा विभागीय जल स्रोतों को सुचारू रखने के विषय में भी समीक्षा की गई।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे फील्ड में जाकर पेयजल से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

- Advertisement -ishan

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचन्द्र राड ने अवगत कराया कि मुख्य पंप हाउस नोखा दैया से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तथा मुख्य पंप हाउसों पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या बनी हुई है। इस पर प्रभारी मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

राजकार्य में लापरवाही बरतने के मामले में एक अधिशासी अभियंता एवं एक कनिष्ठ अभियंता को एपीओ किए जाने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए गए।

बैठक में पूर्व परबतसर विधायक मानसिंह किनसरिया, डीडवाना से जितेन्द्र सिंह जोधा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचन्द्र राड सहित दोनों जिलों के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

डीडवाना-कुचामन सहित प्रदेश के कई जिलों में एससी-एसटी अत्याचार मामलों के लिए विशेष न्यायालय गठित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!