कुचामन सिटी. समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का बुधवार को समापन हुआ।


शिविर के अंतिम दिवस कुल 984 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।
शिविर में व्यवस्था सहयोगी के रूप में महावीर इंटरनेशनल कुचामन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंतिम दिवस के अवसर पर गोपालचंद, प्रदीप, अभिषेक पहाड़िया, संतोष, प्रवीण, विपिन पहाड़िया, नथमल, इन्द्रा गंगवाल, सुभाष गंगवाल परिवार, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति अजमेर के सचिव सुरेश मेहरा, शिविर प्रभारी सुभाष पहाड़िया, अध्यक्ष रामावतार गोयल, सम्पत बगड़िया, सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी जयप्रकाश डीडवाना, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमावत (कुचामन), रजनीश चौधरी, धनश्याम चौधरी, महेश और सोहन ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया।
संस्था सचिव अजित पहाड़िया और अशोक अजमेरा ने बताया कि शिविर के अंतिम दिवस राजस्थान भर से आए दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल – 120, व्हील चेयर – 100, बैसाखी – 42, कृत्रिम हाथ – 15, जयपुर फुट – 33, कैलीपर – 89, ब्लाइंड स्टिक – 5, स्टिक – 100, वॉकर – 5, कान की मशीन – 296 सहित अन्य उपकरण वितरित किए गए।

शिविर प्रभारी सुभाष पहाड़िया ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन 75 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। वहीं समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं में पालनहार योजना – 30, पेंशन सत्यापन – 45, पेंशन चिन्हित – 15, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना – 12 तथा मुख्यमंत्री बाल सम्बल योजना – 2 दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण किया गया, जो शिविर की विशेष उपलब्धि रही।
शिविर संयोजक नंदकिशोर बिडसर, कमल गौड़ और सुरेश गंगवाल ने बताया कि “गोदी में आए, चलकर गए” की भावना के अनुरूप सभी दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन व जलपान की समुचित व्यवस्था संस्था द्वारा की गई।
रामावतार गोयल और अशोक अजमेरा ने बताया कि राम काबरा, लालाराम सरपंच, महेश लढ़ा, प्रकाश मेहरड़ा, अमित पहाड़िया, राजेश अग्रवाल, नरेंद्र जैन, श्रीकांत मिश्रा, सत्यनारायण कुमावत और नवाब ने शिविर का अवलोकन कर संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।
संस्था सदस्य सुनील माथुर, जीवन सिंह, किशोर सेवदा, रतन प्रधान, पवन सांभरवाला, कैलाश पांड्या, नरेश जैन, प्रदीप काला, बलराम प्रधान, कपिल शर्मा, आनंद सेठी, अभिषेक पाटनी, कार्तिक गोयल, विकास पाटनी, नीतू पाटनी, गौरव पाटनी, खुशबू पाटनी, सुनीता गंगवाल, कोमल गंगवाल, सोहनलाल शारदा वर्मा, गोवर्धन गोयल, सुभाष गंगवाल, रॉबिन पहाड़िया, विजय कौर, सुनीता जैन, कोमल जैन, सरोज पाटनी, बबीता अजमेरा, इन्द्रा गंगवाल, नीतू पाटोदी, इंदु सेन, शिखा अग्रवाल सहित वीर-वीराओं एवं युवा सदस्यों ने शिविर में निःस्वार्थ सेवाएं प्रदान कीं।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी रहे। समारोह की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक मुकेश चौधरी ने की। भामाशाह प्रदीप पहाड़िया, संतोष पहाड़िया, सुभाष गंगवाल, जोन सचिव कैलाश और सुभाष पहाड़िया मंचासीन रहे।
रामावतार गोयल ने बताया कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की जयपुर-अजमेर टीम के रामराय, प्रदीप, पवन, अशोक, भानसिंह, दिनेश, नरेन्द्र, रोहित, अरविन्द, बलराम, जीवतराम, दीपक, राधेश्याम, जुगल किशोर, पप्पू और तरुण को अनुकरणीय सेवाओं के लिए तिलक, दुपट्टा, साफा और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
अंत में सुभाष पहाड़िया ने सभी सदस्यों, भामाशाहों, चिकित्सीय टीम, समाज कल्याण विभाग, पत्रकार बंधुओं और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामावतार गोयल ने किया।
कुचामन सिटी: मंगलपुरा में विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, 23 जनवरी को होनी थी शादी
कुचामन नगर में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई अभियान सफलतापूर्वक संपन्न






