कुचामन सिटी के समीप टोरडा धाम स्थित वीर हनुमान मंदिर में 21 व 22 जनवरी 2026 को भव्य धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है।


इस अवसर पर मंदिर परिसर में अखण्ड रामायण पाठ, नव वेदिक हवन तथा भव्य भक्त भंडारे का आयोजन होगा।

आयोजन की शुरुआत 21 जनवरी, बुधवार को प्रातः 7:00 बजे अखण्ड रामायण पाठ से होगी, जो निरंतर चलेगा। इसके पश्चात 22 जनवरी, गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे रामायण आरती संपन्न होगी। वहीं प्रातः 9:00 बजे नव वेदिक हवन का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर 22 जनवरी, गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक भक्त भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

वीर हनुमान भक्त मंडल एवं समस्त ग्रामवासी, टोरडा धाम की ओर से क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
कुचामन की महावीर संस्था बनी दिव्यांगों का संबल, आज से तीन दिवसीय निःशुल्क उपकरण वितरण शिविर शुरू






