Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सर्व ब्राह्मण समाज के विद्यालय समिति में निर्विरोध अध्यक्ष बने मनोज...

कुचामन सर्व ब्राह्मण समाज के विद्यालय समिति में निर्विरोध अध्यक्ष बने मनोज जोशी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

ब्राह्मण छह न्याति समाज विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव सम्पन्न

कुचामनसिटी. शहर के न्यू कॉलोनी स्थित कुचामन विद्या मंदिर प्रवेशिका विद्यालय में गुरुवार को ब्राह्मण छह न्याति समाज द्वारा संचालित विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव गुरुवार को सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए।

- विज्ञापन -image description
image description
अध्यक्ष मनोज जोशी।

चुनाव में मनोज जोशी को अध्यक्ष चुना गया। वही घनश्याम नवहाल को मंत्री निर्वाचित किया गया। इसके अलावा लॉयन नरेंद्र जोशी व रविकांत सारस्वत को उपाध्यक्ष, संजय उपाध्याय को संयुक्त मंत्री, गिरीराज खरीट को कोषाध्यक्ष तथा राजेन्द्र सिखवाल को लेखा परीक्षक चुना गया।

- विज्ञापन -image description

चुनाव से पूर्व पूर्व कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष गिरीराज खरीट ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। निवर्तमान अध्यक्ष उमेश सर्राफ ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

बैठक में विप्र समाज के अध्यक्ष घनश्याम गौड़ ने परशुराम सर्किल निर्माण की प्रगति एवं छात्रावास भवन हेतु भूमि आवंटन को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वहीं नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल ने सामाजिक एकता पर बल देते हुए परशुराम सर्किल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने का विश्वास दिलाया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि समाज के सभी लोगों के सहयोग से ही संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकेगा और सभी समाजबंधुओं से तन-मन से सहयोग करने का आह्वान किया।

- Advertisement -ishan

चुनाव अधिकारी वैद्य नागरमल मिश्र ने नवनियुक्त अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद पदग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें समाजबंधुओं ने माल्यार्पण, साफा बंधन व मुंह मीठा कराकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

बैठक में भंवरलाल पारीक, बालकृष्ण जोशी, सुरेशकुमार गौड़, गिरीराज शर्मा, रामवतार मंगलिहारा, प्रमोद जोशी, रक्षेन्द्र ओझा, रामअवतार शर्मा, पूसालाल शर्मा, गोविन्द उपाध्याय, प्रकाशचंद शर्मा, हेमराज पारीक, कुंजबिहारी जोशी, विमल पारीक, विजय पारीक, मुरारी गौड़, नाथूलाल, जयप्रकाश शर्मा, प्रमोद माटोलिया, कमलकुमार गौड़, महेन्द्र मिश्रा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!