Tuesday, February 10, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में प्रताप फाउंडेशन का एक दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित

कुचामन में प्रताप फाउंडेशन का एक दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. क्षत्रिय युवक संघ के अनुसांगिक संगठन प्रताप फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन कुचामन स्थित आयुवान निकेतन कार्यालय में किया गया। इस चिंतन शिविर में कुचामन क्षेत्र के राजनीतिक रूप से सक्रिय बंधुओं ने सहभागिता निभाई।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक एवं बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद तन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

- विज्ञापन -image description

संभाग प्रमुख शिम्भु सिंह आसरवा की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने वर्तमान समय में राजनीतिक क्षेत्र में आ रही गिरावट पर गंभीर चिंतन किया।

वक्ताओं ने अपने दायित्वों के निर्वहन पर विचार-विमर्श करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने बिना किसी भेदभाव के सभी जाति और धर्म के प्रति समान दृष्टिकोण रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया। उन्होंने न केवल सहयोग किया, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर देश और धर्म के लिए प्राणों की आहुति तक दी।

- Advertisement -ishan

जहरीली राजनीति नहीं, सौहार्दपूर्ण लोकतंत्र का निर्माण

वर्तमान समय में गांवों, शहरों एवं राष्ट्र स्तर पर जो राजनीतिक रूप से जहरीला वातावरण बन रहा है। उसमें लोकतंत्र में क्षत्रिय समाज का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। इस दायित्व का निर्वहन हम सभी को सनातन संस्कृति की परंपरा के अनुसार करते हुए, सभी धर्मों एवं जातियों के लोगों को साथ लेकर करना होगा, ताकि लोकतंत्र मजबूत बने और हमारे राष्ट्र का गौरवशाली इतिहास एवं परंपराएं अक्षुण्ण बनी रहें।

वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनावों में यह जहरीला वातावरण हावी न हो तथा क्षेत्र में परस्पर सौहार्द बना रहे, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। राजनीतिक विषाक्तता का नाश कर राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही इस चिंतन शिविर का मूल उद्देश्य है।

कार्यक्रम में तेज सिंह आनंदपुरा (पूर्व उपप्रधान), भगवान सिंह रसाल, श्रवण सिंह खोरण्डी (पूर्व सरपंच), शंकर सिंह दौलपुरा (जिला परिषद सदस्य), गोपाल सिंह चावड़िया (अध्यक्ष, कॉपरेटिव सोसायटी), वीरू सिंह करकेड़ी, उदय सिंह खारिया, मोरमुकुट सिंह राणासर, दौलत सिंह रांवा, पूर्ण सिंह लांबा, सतेंद्र सिंह चितावा, राजेंद्र सिंह प्रेमपुरा, भंवर सिंह टोलडा, दुर्गा सिंह प्रेमपुरा, भगवान सिंह मोतीपुरा, महेश सिंह बरनेल, करण सिंह हीराणी, घनश्याम सिंह दीपपुरा, मान सिंह मोररा, बलवीर सिंह आनंदपुरा, मेघ सिंह दयालपुरा, भवानी सिंह चावंडिया एवं लोकेन्द्र सिंह चिराणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कुचामन में रन फॉर स्वदेशी अभियान का आयोजन, स्वदेशी अपनाने का दिया गया संदेश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!