Tuesday, February 10, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया

कुचामन पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर विधिवत पूजन किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में पुस्तकालय अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, गुलाबचंद शर्मा, सुनील कुमार माथुर, बंशीलाल कांसोटिया, सुरेश कुमार वर्मा, कालीचरण व्यास, सरोज शुक्ला, सत्यनारायण मोर, स्टूडेंट कॉर्नर के युवा विद्यार्थी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर गुलाबचंद शर्मा द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं विचारों पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए।

समारोह मंत्री सुनील कुमार माथुर ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए शिकागो धर्म सम्मेलन का उल्लेख किया और कहा कि स्वामीजी ने पहले ही यह उद्घोष कर दिया था कि एक दिन भारतीय संस्कृति पुनः विश्व में अपनी महानता स्थापित करेगी।

- Advertisement -ishan

सरोज शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं से दृढ़ संकल्प के साथ जीवन-विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। साहित्य मंत्री सुरेश कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण, लक्ष्य निर्धारण तथा निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम का सफल संयोजन बंशीलाल कांसोटिया ने किया। कार्यकारिणी सदस्य विमल पारीक ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

अंत में पुस्तकालय अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया तथा युवाओं को मोबाइल के सीमित एवं सार्थक उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कुचामन पुस्तकालय शताब्दी समारोह में ज्ञान, संस्कृति और तकनीक का भव्य संगम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!