Wednesday, April 1, 2026
Homeनावां शहरनावां सिटी: पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रेरक संवाद कार्यक्रम...

नावां सिटी: पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रेरक संवाद कार्यक्रम आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नावां सिटी में आज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में चंद्रशेखर साबू ने अंतरराष्ट्रीय वार्ताकार के रूप में तथा सुरेश चंद्र व्यास (राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित, सेवानिवृत्त उपनिदेशक शिक्षा विभाग) ने राष्ट्रीय वार्ताकार के रूप में विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया।

- विज्ञापन -image description

अपने संबोधन में सुरेश चंद्र व्यास ने स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व तथा जिज्ञासु बने रहने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।

वहीं अंतरराष्ट्रीय वार्ताकार चंद्रशेखर साबू ने वैश्विक व्यापार और पर्यावरण संतुलन विषय पर विचार रखते हुए ग्रीन हैबिट्स की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने एक स्कूली बच्चे द्वारा स्टार्टअप शुरू करने का उदाहरण साझा कर विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया। साबू ने कहा कि व्यापार के प्रत्येक पहलू में पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखना आवश्यक है और यह हर नागरिक का कर्तव्य है।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के दौरान एसडीएमसी सदस्य श्री राम तंवर, बसंत अग्रवाल, हबीब तेली, कौशल्या छिपा, अल्पना अग्रवाल, भामाशाह तेजपाल कुमावत तथा कथावाचक गोपाल कृष्ण महाराज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रामकिशोर बासिता ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता कविता शर्मा, देवेंद्र कुमावत, मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

नावां: आम रास्ते पर दीवार बनाकर कब्जा, कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!