डीडवाना-कुचामन जिले के निम्बी जोधा (लाडनूं) इलाके में गुरुवार सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।


हादसा करीब 11 बजे हुआ और टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूटकर बिखर गया।

जानकारी के अनुसार – नागौर निवासी रोहित प्रजापत (24) की 29 नवंबर को नेहा निवासी लक्ष्मणगढ़ से शादी हुई थी। रोहित का परिवार पिछले 15 साल से इटली में रहता है और शादी के बाद वे सुजानगढ़ (चूरू) मायरा की मिठाई देने ननिहाल जा रहे थे। निम्बी जोधा के पास ओवरटेक के दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी कार टकरा गई।
हादसे में रोहित और उसका रिश्तेदार मनमीत प्रजापत (27) गंभीर घायल हुए। दोनों को तुरंत लाडनूं सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुल्हन समेत पांच लोग घायल
दुर्घटना में रोहित की पत्नी नेहा, मां पिंकी, पिता मुकेश, पूजा पत्नी रविकांत और ड्राइवर रोमिल पवार गंभीर रूप से घायल हुए। रोहित की मां पिंकी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, उन्हें एसएमएस अस्पताल जयपुर भेजा गया है।
हादसे के बाद भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने क्रेन बुलवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटवाए और सड़क पर जाम खुलवाया।
कुचामन सिटी व परबतसर क्षेत्र में रीको के लिए 504 बीघा भूमि आवंटित, जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश






