कुचामन सिटी के मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था मदरसा इस्लामिया सोसायटी के सदर पद के लिए रविवार को हुए चुनाव में मोहम्मद सलीम व्यापारी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए सदर पद पर अपना परचम लहराया।


59 सदस्यीय साधारण सभा में हुए मतदान में मोहम्मद सलीम को 51 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सद्दाम को केवल 8 मत मिल सके। इस तरह मोहम्मद सलीम ने भारी बहुमत से जीत हासिल की।

सुबह से दोपहर तक चला मतदान, फिर हुई मतगणना
चुनाव अधिकारी शबीक अहमद उस्मानी ने बताया कि विभिन्न बिरादरियों से चुने गए साधारण सभा के 59 सदस्यों ने मदरसा इस्लामिया बालिका विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होकर लगभग 01:15 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसके पश्चात मतगणना की गई, जिसमें मोहम्मद सलीम को स्पष्ट बहुमत मिला।
शपथ ग्रहण और प्रमाण पत्र वितरण
मुख्य चुनाव अधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी अंसार अहमद सिद्दीकी ने विजेता प्रत्याशी मोहम्मद सलीम को सदर पद की शपथ दिलाई तथा निर्वाचन (विजय) प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर चुनाव समिति के सदस्य शब्बीर अहमद आरबी, अब्दुल लतीफ कुरैशी, इस्माइल शाह, हारून मौलानी और दराब खान भी उपस्थित रहे।


चुनाव प्रक्रिया में इनका रहा विशेष सहयोग
चुनाव अधिकारियों अब्दुल लतीफ कुरैशी और शब्बीर अहमद आरबी ने बताया कि अक्टूबर माह से प्रारंभ हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान अधिकांश बिरादरियों में सर्वसम्मति से साधारण सभा सदस्य चुने गए, जबकि पांच बिरादरियों में चुनाव के माध्यम से सदस्य चुने गए।
इन चुनावों के साथ-साथ सदर पद के चुनाव को सफल बनाने में बहादुर खान, डॉ. जहांगीर कुरैशी, शकील कुरैशी, अंसार अहमद सिद्दीकी, जहीर अली खान, मोहम्मद अनीस, आकिल खान, इब्राहीम कुरैशी, ताहिर भाटी, अखलाक अहमद उस्मानी, अकीक अहमद उस्मानी, सरवर तंवर, इकबाल खान, खालिद खान, जाकिर खान, सरवर खान, मुस्तकीम खान, मेहबूब खान, यूसुफ खान, रमजान खान, मोईन सिद्दीकी, यूसुफ खान (बबलू खान), आमीन टाक, वसीम शेख, आसिफ उस्मानी, इसरार खान, इकबाल कुरैशी, हबीब मौलानी, अयूब खान, इमरान देवड़ा और दराब खान सहित अनेक प्रतिनिधियों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
नई योजनाओं के साथ अधूरे प्रोजेक्ट भी होंगे पूरे
सदर पद के चुनाव से पहले कई बिरादरियों ने प्रत्याशी मोहम्मद सलीम को समर्थन दिया था, लेकिन इसके साथ उन्होंने कई मांगें भी रखी थीं। इनमें पूर्व कार्यकाल की कमियों को दूर करने, मुस्लिम समाज के पिछड़ेपन को कम करने, तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की मांग प्रमुख थी।
विजय के बाद नवनिर्वाचित सदर मोहम्मद सलीम ने सभी सहयोगियों और समर्थन देने वाली बिरादरियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार हमारा लक्ष्य सबको साथ लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम करना और उन योजनाओं को ज़मीन पर उतारना है। विभिन्न बिरादरियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को मिल-जुलकर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए शहर के पूरे मुस्लिम समुदाय के सहयोग की अपेक्षा है।
जीत के बाद जुलूस के साथ पहुंचे घर
नव निर्वाचित सदर मोहम्मद सलीम की जीत के बाद उन्हें बधाई और मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। मतदान केंद्र के बाहर भारी तादाद में मौजूद समर्थकों ने मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसके पश्चात विजेता प्रत्याशी मोहम्मद सलीम अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में घर के लिए रवाना हुए। यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ व्यापारी मोहल्ला स्थित उनके निवास पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस के दौरान माहौल उत्साह और भाईचारे से भरा रहा। इस अवसर पर सलीम मनियार, हबीब सोलंकी, अयूब शेख, वहीद बडगुजर, याकूब कुरैशी, याकूब भाटी, नासिर रंगरेज, इस्लामुद्दीन जोया, आरिफ खान, आसिफ खान, अब्बास खान, दाऊद कुरैशी, इकबाल कुरैशी, डी.एम. कुरैशी, जावेद शेख, वसीम शेख, मईनुद्दीन शेख सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और सभी ने नव निर्वाचित सदर को शुभकामनाएं दीं।






