Friday, May 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: आरयूआईडीपी के तहत श्रमिकों को स्वास्थ्य, सुरक्षा व स्वच्छता के...

कुचामन सिटी: आरयूआईडीपी के तहत श्रमिकों को स्वास्थ्य, सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत शहर में कार्यरत श्रमिकों को स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्यक्रम आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन में, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीना के मार्गदर्शन तथा सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से आयोजित हुआ।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के दौरान नई पेयजल वितरण प्रणाली एवं सीवरेज परियोजना के अंतर्गत सी.डब्ल्यू.आर. साइट ए.ई.एन. कैम्पस में कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।

श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम में कैप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने श्रमिकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन अनमोल है। इसलिए सभी श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए। उन्होंने श्रमिकों को सुरक्षा की शपथ भी दिलाई तथा बताया कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर कैप की सविता शर्मा ने स्वच्छता के महत्व पर जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता जीवन से जुड़ी एक अच्छी आदत है। जिसे सभी को अपनाना चाहिए। वहीं एलएंडटी के किशन सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को दी।

कुचामन सिटी में सुशासन दिवस पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!