नावां सिटी. जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष, जिला साक्षरता निष्पादक समिति, नागौर द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार जिले में उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए सामुदायिक गतिशीलता एवं वातावरण निर्माण के प्रयोजन से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत नावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुख्यालय पांचोता की मुख्य चौपाल पर कलाजत्था कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बाबू खां एंड पार्टी, शेषमा का बास द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों, कार्मिकों एवं विद्यार्थियों के समक्ष साक्षरता गीत, नुक्कड़ नाटक, प्रेरक एवं जागरूकता गीतों की प्रभावी प्रस्तुतियां दी गईं तथा उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के पाँचों आयामों की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई।
चम्पालाल कुमावत ने कार्यक्रम अंतर्गत गतिविधियों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपने परिवार एवं पास-पड़ोस के असाक्षरों को पढ़ाने के लिए स्वयंसेवी शिक्षक बनने हेतु प्रेरित किया।

अशोक कुमार बोहरा ने असाक्षरों से कार्यक्रम से जुड़कर साक्षर बनने के साथ-साथ विभिन्न कौशल प्राप्त करने की अपील की।
इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मदनलाल शर्मा, उपाचार्य देवेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच नेमीचंद जैन, साक्षरता जिला मुख्य संदर्भ व्यक्ति चम्पालाल कुमावत, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक अशोक कुमार बोहरा, ब्लॉक साक्षरता संदर्भ व्यक्ति रेशमा लाखीवाल, शिक्षक तेजाराम, हर्षा भडाणा, चौथूराम, गंगासहाय मीणा, महेश कुमार मीणा, राजवीर मीणा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।






