Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सीजन की पहली ओस से रबी फसलों को राहत, कोहरे...

कुचामन सिटी: सीजन की पहली ओस से रबी फसलों को राहत, कोहरे से सड़कों पर थमी रफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी के इस सीजन में पहली बार लंबे अंतराल के बाद घनी ओस और कोहरे का असर देखने को मिला।

- विज्ञापन -image description
image description

सोमवार सुबह खेतों, गांवों और सड़कों पर सफेद चादर सी बिछी नजर आई। किसानों के अनुसार सीजन की पहली ओस गिरने से रबी फसलों को सीधा लाभ मिलेगा और फसलों में रोग लगने की आशंका कम होगी।

- विज्ञापन -image description

ओस से रबी फसलों को फायदा

किसानों ने बताया कि ओस गिरने से जौ, गेहूं, सरसों, मेथी और चना की फसलों को लाभ होगा। भले ही इस वर्ष ओस कुछ देर से गिरी हो, लेकिन तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच ओस पड़ने से फसलों में बीमारी का खतरा घटेगा और उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है। रात में ओस और दिन में तेज धूप का मेल फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

सुबह के समय घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर और बेहद सावधानी से वाहन चलाने पड़े। कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यातायात की रफ्तार काफी धीमी रही।

- Advertisement -ishan

ठंडी हवाओं के चलते लोग ठिठुरन महसूस करते दिखे। दिनभर गर्म कपड़ों का सहारा लिया गया, जबकि कुछ स्थानों पर लोगों ने अलाव भी जलाए। बुजुर्ग और बच्चे ठंड के कारण घरों से बाहर नहीं निकले।

ग्रामीण परसाराम बुगालिया ने बताया कि इस वर्ष कम बारिश के कारण ठंड देर से आई है और दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ओस गिरी है। हालांकि अब तक कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ी है, लेकिन यदि फरवरी तक ठंड का असर बना रहा तो जौ, गेहूं, चना, मटर, सरसों और सब्जियों की फसलों का उत्पादन बढ़ने की संभावना है।

गोपालपुरा, दीपपुरा, सुजानपुरा, शिवदानपुरा, जसवंतपुरा, आसपुरा, चादपुरा, जिलिया, चारणवास, चितावा, कुकनवाली, पाचवा, इडाली, हिरानी और भांवता सहित कई गांवों में रबी सीजन की फसलें लहलहा रही हैं। 

कुचामन सिटी: अरावली संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!