Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित, व्यापारियों, किसानों एवं आमजन को...

कुचामन सिटी में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित, व्यापारियों, किसानों एवं आमजन को दी गई विधिक जानकारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीडवाना-कुचामन एवं तालुका विधिक सेवा समिति कुचामन सिटी के तत्वावधान में बूडसूवाला कॉम्प्लेक्स, सीकर रोड, कुचामन सिटी में विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्यशाला तालुका विधिक सेवा समिति कुचामन सिटी के अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुंदरलाल खरोल के निर्देशन तथा वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कामाक्षी मीणा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम का समन्वय विधि शास्त्र लीगल सर्विसेज एवं मानवता फाउंडेशन के अधिवक्ता सुधीर कौशिक एवं अधिवक्ता रमेश चौधरी द्वारा किया गया। कार्यशाला में उपस्थित विशेषज्ञ वक्ताओं ने व्यापारियों, किसानों एवं आमजन के लिए महत्वपूर्ण विधिक प्रावधानों एवं अधिकारों की जानकारी प्रदान की।

व्यापार, कृषि, बैंकिंग, बीमा व साइबर कानून पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

कार्यक्रम में एम.ए.एन. एंड कम्पनी के सीए मुकेश डालूका ने जीएसटी, आयकर एवं कर-अनुपालन संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। जे.के. एग्रो फूड के जयप्रकाश बंसल ने व्यापारियों के समक्ष आने वाली विभिन्न विधिक चुनौतियों पर विचार व्यक्त किए, वहीं अनिल मीठड़ीवाला ने व्यापारिक विवादों के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए।

- Advertisement -ishan

छवि इरिगेशन के जितेंद्र राठौड़ ने सोलर एवं अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं की विधिक प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। अंकित मोर ने किसानों के अधिकारों एवं कृषि मंडी व्यवस्था की जानकारी दी। नटवर उद्योग के आशीष बूडसूवाला ने भूमि से संबंधित विधिक प्रावधानों एवं नामांतरण प्रक्रिया को स्पष्ट किया। माहेश्वरी हेल्थ सर्विसेज के अश्विनी तापड़िया ने चिकित्सा एवं संबंधित विधिक विषयों पर जानकारी प्रदान की।

हरिओम इंडस्ट्रीज के कृष्णकुमार पारीक ने एग्रो प्रोसेसिंग उद्योग के विधिक ढांचे पर चर्चा की। अल्फा मार्केटिंग के चेतन शर्मा ने रोड सेफ्टी पर तथा एल.आई.सी. के विकास अधिकारी भंवर सिंह चारण ने बीमा कानून और लोक अदालत में बीमा प्रकरणों के निस्तारण प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एवं मेटाक्यूब सॉफ्टवेयर कम्पनी ने अपनी-अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत सहभागिता निभाई। एयू बैंक के शाखा प्रबंधक विशाल जैन ने बैंकिंग कानून, एमएसएमई ऋण एवं चेक बाउंस संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। मेटाक्यूब सॉफ्टवेयर कम्पनी के टेक-लीड राहुल लखमरा ने साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए।

विधिक परामर्श सत्र का संचालन अधिवक्ता सुधीर कौशिक द्वारा किया गया, जिसमें निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, राजीनामा-योग्य प्रकरणों, नागरिक अधिकारों तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आवधिक प्रकाशन न्याय रो सारथी के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। अधिवक्ता रमेश चौधरी द्वारा क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध एवं नशा-निवारण संबंधी जागरूकता विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित नागरिकों एवं वक्ताओं द्वारा वर्ष 2026 की आगामी लोक अदालतों के प्रति अधिकतम जन-जागरूकता फैलाने, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा समाज में विधिक जागरूकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

कार्यशाला आयोजन के दौरान अनुराग शर्मा, आशीष मालपानी, राजू मोर, आबिद, रोहित नायक आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!