Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी की दीपिका का मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार पुरस्कार योजना में चयन

कुचामन सिटी की दीपिका का मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार पुरस्कार योजना में चयन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS) के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार पुरस्कार योजना सत्र 2025-26 के तहत राजकीय जवाहर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुचामन सिटी की कक्षा 12वीं वाणिज्य (कॉमर्स) की छात्रा दीपिका पुत्री ओमप्रकाश अग्रवाल का चयन किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों से इस योजना के अंतर्गत कुल 32 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जिनमें डीडवाना-कुचामन जिले से छात्रा दीपिका का चयन हुआ है।

- विज्ञापन -image description

राजस्थान सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार पुरस्कार योजना के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं की कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS) के विद्यार्थियों को 50 हजार रुपए नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देकर उनकी शैक्षणिक प्रगति को बढ़ावा देना है।

दीपिका के चयन पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!