Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कथा वाचक संत छबीले छेल बिहारी महाराज का समिति द्वारा...

कुचामन सिटी: कथा वाचक संत छबीले छेल बिहारी महाराज का समिति द्वारा भावपूर्ण अभिनंदन

नर्मदा गार्डन में श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान महायज्ञ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत की कुचामन सिटी इकाई के तत्वावधान में नर्मदा गार्डन में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान महायज्ञ के अवसर पर व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक संत छबीले छेल बिहारी महाराज का समिति की ओर से भावपूर्ण अभिनंदन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दौरान संत श्री को शॉल-दुपट्टा एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा समिति का फोल्डर एवं बालकृष्ण की तस्वीर भेंट की गई।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री ने गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति द्वारा देशभर में किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संस्कार-निर्माण से जुड़े कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने समाज में बढ़ रही भ्रूण हत्या की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी प्रभावी रोकथाम एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी शाखा के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने कथा के दौरान संत श्री से भ्रूण हत्या रोकथाम एवं संस्कार-निर्माण विषय पर प्रेरक विचार रखने का विशेष आग्रह किया।

कार्यक्रम में समिति के सचिव परमानंद अग्रवाल, वरिष्ठ साधक सत्यनारायण मोर, मुरलीधर गोयल, अनन्त तिवाड़ी, प्यारेलाल कुमावत, अनिल कुमार माथुर, सुनील कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान महायज्ञ में धर्म, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता का सुंदर एवं प्रेरक समन्वय देखने को मिला।

कुचामन सिटी: स्वर्णकार समाज के जिला अध्यक्ष बने महावीर प्रसाद सोनी, 967 वोटों से जीत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!