कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में चलाए जा रहे अटल स्मृति वर्ष अभियान-2025 के अंतर्गत नागौर देहात की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को श्री आदर्श महाविद्यालय, प्रताप नगर, कुचामन सिटी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान, सुशासन की अवधारणा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं उनकी विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि वे लोकतंत्र की मर्यादा, विपक्ष के सम्मान और राष्ट्रहित में सर्वसम्मति की जीवंत मिसाल थे। राजनीति उनके लिए सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प थी।


जिला महामंत्री देवीलाल दादरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अटल स्मृति वर्ष अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण और चरित्र निर्माण का अभियान है। उन्होंने सभी मंडलों से इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम प्रजापति ने कहा कि अटल स्मृति वर्ष अभियान का वास्तविक उद्देश्य पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के विचारों को पोस्टर और नारों तक सीमित न रखते हुए कार्यकर्ता के आचरण और सार्वजनिक जीवन में उतारना है।
कार्यशाला में अटल बिहारी वाजपेयी की विदेश नीति, सुशासन की दृष्टि, लोकतांत्रिक मर्यादाओं तथा ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना पर गहन विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में अटल जी का जीवन और विचारधारा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री नवनील गौड़, जिला महामंत्री देवीलाल दादरवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी एवं जगदीश पारीक, पूर्व जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, सुमिता भींचर (भाजपा प्रत्याशी, मकराना), कुचामन नगर सभापति सुरेश सिखवाल, कार्यक्रम जिला संयोजक बाबूलाल कुमावत, सह-संयोजक रवि मुरावतिया, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शानदार एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन जिला महामंत्री नवनीत गौड़ द्वारा किया गया। कार्यशाला के समापन अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ अपने सार्वजनिक जीवन में भी आत्मसात करेंगे।
कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को शाल व मोजे वितरित






