कुचामन सिटी. माहेश्वरी समाज सदन ट्रस्ट परिसर में कुचामन माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी भवन ट्रस्ट तथा माहेश्वरी समाज सदन ट्रस्ट की साधारण बैठक आयोजित की गई।


बैठक का उद्देश्य आगामी तीन वर्षों के लिए पदाधिकारियों का चयन करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात मोहनप्रकाश मालपानी ने स्वागत उद्बोधन दिया।

सभा सचिव संपत सोमानी ने कुचामन माहेश्वरी सभा का, बाबूलाल मांधनिया ने माहेश्वरी भवन ट्रस्ट का तथा वेनी गोपाल मालपानी ने माहेश्वरी समाज सदन ट्रस्ट का विगत तीन वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
बैठक में कुचामन माहेश्वरी सभा के लिए मोहनप्रकाश मालपानी अध्यक्ष, संपत सोमानी सचिव तथा कमल किशोर मंत्री को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के लिए महेश काबरा, अशोक कोठारी, बाबूलाल मांधनिया, हरिप्रसाद झवर और लक्ष्मीकांत मालू को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं माहेश्वरी समाज सदन ट्रस्ट के लिए सुरेशचंद्र झवर, ललित काबरा, वेनी गोपाल मालपानी, सुशील काबरा और सुमित काबरा को निर्विरोध चुना गया।
चुनाव अधिकारी रंगनाथ काबरा और नंदकिशोर बिड़ला तथा चुनाव पर्यवेक्षक ओमप्रकाश काबरा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। सभी चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए।
अंत में अध्यक्ष मोहनप्रकाश मालपानी ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभा विसर्जन की घोषणा की। मंच संचालन सुशील काबरा ने किया। बैठक में समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी: सीजन की पहली ओस से रबी फसलों को राहत, कोहरे से सड़कों पर थमी रफ्तार






