नावां: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर राधा कृष्ण गौशाला में गौमाता को गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई।


इस अवसर पर ईश्वर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई। इस पुण्य गौसेवा के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार एवं करुणा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मंत्री विजय सिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमावत, मंडल महामंत्री अशोक पारीक, भाजपा नेता दिनेश जांदू, उपाध्यक्ष अशोक टेलर, देवीलाल पचेरीवाल, राधेश्याम माली, मंडल मंत्री गोरधन सिंघाटिया, गणेश परेवा, बूथ अध्यक्ष राजू टेलर, पार्षद कुलदीप मिश्रा, गोपाल सोनी, नवीन छाबड़ा, प्रतीक माधना, लादूराम घोड़ेला, भवानी शंकर घोड़ेला, मोतीराम कुमावत, मूलचंद टेलर, हरि जांगिड़, मोहन जांगिड़ सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम
वहीं मुख्यमंत्री शर्मा के जन्मदिन पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कांसेडा के सौजन्य से वीर तेजा सहायता समूह के तत्वावधान में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कांसेडा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना आवश्यक है तथा यह हमारा दायित्व भी है। कोई भी व्यक्ति सर्दी के कारण परेशान न हो, यही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने गौवंश की सेवा कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी मनाया।
इस अवसर पर समूह के अध्यक्ष शकील खान, अशोक माली, पंकज कुमावत, अरुण जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कुचामन सिटी: राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आरोग्य शिविर, मंत्री विजय सिंह ने किया अवलोकन






