Thursday, January 22, 2026
Homeनावां शहरनावां: आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

नावां: आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित विद्या भारती के विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर, नावां शहर में शनिवार को वंदना सभा में सामूहिक हनुमान चालीसा पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब, नावां के अध्यक्ष एडवोकेट राधाबल्लभ मिश्र शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक गोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष तुलसीराम राजस्थानी, उपाध्यक्ष मदनलाल पीपलोदा, राजकुमार बोहरा, शीशु वाटिका प्रमुख स्वाती बंसल, कुसुम अग्रवाल व सीताराम प्रजापत उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -image description

अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। दैनिक वंदना के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पठन किया गया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधाबल्लभ मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। भारतीय संस्कृति को बनाए रखने के लिए हमारे वैदिक मंत्रों का उच्चारण करने के साथ ही उनका भावार्थ भी समझने की जरूरत है।

हनुमान चालीसा की महत्त्वता को बताते हुए उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा अपने आप में एक ग्रंथ है जिसका पठन प्रत्येक इंसान को करना चाहिए।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को हनुमान चालीसा पुस्तिका का वितरण भी किया। अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य रामप्रसाद कुमावत व मुख्य अतिथि का परिचय तुलसीराम राजस्थानी द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

कुचामन जिला अस्पताल बना दारू का अड्डा, मिली खाली बोतलें

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!