Tuesday, February 10, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने वाले मंत्री पार्टी...

कुचामन सिटी: सारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने वाले मंत्री पार्टी के बैनर से ही गायब

भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात जिला की आज कुचामन सिटी स्थित मॉडर्न कॉलेज, आसपुरा रोड में आयोजित संगठनात्मक बैठक ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए।

- विज्ञापन -image description
image description

भाजपा की यह बैठक संगठनात्मक मजबूती दिखाते हुए नजर आई, लेकिन सरकार के स्थानीय चेहरे की अनुपस्थिति ने इस तस्वीर को अधूरा छोड़ दिया और यही गैरमौजूदगी चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई।

- विज्ञापन -image description

न बैनर पर फोटो, न मंच पर स्थान

सरकार का स्थानीय चेहरा माने जाने वाले भाजपा विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री विजयसिंह चौधरी न तो बैठक के बैनर पर नजर आए और न ही उन्हें मंच पर कोई स्थान दिया गया। उनकी यह गैरमौजूदगी संगठन और सरकार के बीच भीतरखाने अनबन की ओर इशारा करती नजर आई।

सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि जिन जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने की जिम्मेदारी सरकार और उसके मंत्री निभाते हैं, वही मंत्री इस अहम संगठनात्मक बैठक से पूरी तरह गायब क्यों रहे। क्या पार्टी स्तर पर स्थानीय मंत्री का प्रभाव कमजोर पड़ रहा है या फिर संगठन और सरकार के बीच तालमेल में कमी आ रही है।

- Advertisement -ishan

बैठक में जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र बोराणा एवं जिला संगठन सह-प्रभारी संतोष मेघवाल नवीन दायित्व ग्रहण करने के बाद पहली बार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने की।

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह, पूर्व विधायक प्रत्याशी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, पंचायत समिति प्रधान-उपप्रधान, नगर निकाय चेयरमैन-वाइस चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, लेकिन मंत्री स्तर की अनुपस्थिति लगातार चर्चा का विषय बनी रही।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र बोराणा ने संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और बूथ स्तर की मजबूती ही आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में सफलता की कुंजी है।

बैठक में कार्यकर्ताओं की भूमिका की बात, मंत्री की क्या भूमिका

बैठक में पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारी, रणनीति और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। जनसंपर्क को मजबूत करने, संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया, हालांकि इन्हीं योजनाओं को लागू करने वाले मंत्री की गैरमौजूदगी कई सवाल छोड़ गई।

जिला संगठन सह-प्रभारी संतोष मेघवाल ने संगठनात्मक समन्वय, टीम भावना और अनुशासन को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक होगी।

बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री किशन भींचर ने किया। अंत में जिला महामंत्री देवीलाल दादरवाल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

संगठन मंच पर दिखा, जनता का प्रतिनिधि गायब

कुल मिलाकर बैठक संगठनात्मक दृष्टि से सफल कही जा रही है। जहाँ पार्टी संगठन द्वारा चुने गए पदाधिकारी और नेता मंच पर मौजूद रहे, लेकिन इसके विपरीत जनता द्वारा चुने गए नावां विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में असहज सवाल खड़े कर दिए।

क्या भाजपा में संगठन और सरकार के बीच दूरी बढ़ती जा रही है। 

कुचामन सिटी में प्याज़ पर दो दिवसीय वैज्ञानिक सेमिनार संपन्न

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!