कुचामन सिटी. सत्यनारायण ठाकुरवाड़ी में आज श्री शालग्रामजी-तुलसीजी विवाह उत्सव भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सोलह शृंगार कर भजनों की मधुर धुनों पर झूमकर भक्ति रस में डूब गईं।

कार्यक्रम में तुलसी माता का सुंदर श्रृंगार कर उन्हें दुल्हन के रूप में सजाया गया। वहीं, श्री शालग्रामजी का वर रूप में पूजन किया गया। विवाह की संपूर्ण विधि-विधान के साथ मंगल गीतों की गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में मंजू झवर, निर्मला लढ्ढा, मंजू टेलर, मंजू शर्मा, विनोद जांगिड़, लीला जांगिड़, आनंदी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज की मंगलकामना की।

कुचामन के नए डीएसपी बने मुकेश चौधरी, डीडवाना-मकराना-लाडनूं में भी फेरबदल






