Monday, May 25, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन व नावां में परिगणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का जिला निर्वाचन...

कुचामन व नावां में परिगणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR–2026) के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र नावां में परिगणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए।

- विज्ञापन -image description
image description

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खड़गावत ने कुचामन में पंचायत समिति सभागार में एवं नावां में उपखंड अधिकारी कार्यालय में परिगणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण कर एईआरओ, बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक को डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित समय में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान उन्होंने डिजिटाइजेशन के कार्य को तेजी लाने के लिए बीएलओ को अतिरिक्त सहायता देने के विशेष निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए विधानसभा-वार बीएलओ वॉल बनाने के निर्देश दिए ताकि अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मान मिल सके।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने ईआरओ व एईआरओ को निर्देश दिए कि वे मतदाताओं को ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने के लिए जागरूक करें, जिससे बीएलओ के कार्य में कमी आ सके।

- Advertisement -ishan

इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार शाम 4.00 बजे तक (27.60%) 3,77,104 गणना प्रपत्र अपलोड किए जा चुके हैं।

मतदाता स्वयं ऑनलाइन भर सकते हैं गणना प्रपत्र

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने के विकल्प का अधिकाधिक उपयोग करें। एसआईआर फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग की मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं।

यहां Special Intensive Revision (SIR) – 2026 पर क्लिक कर अपने Registered Mobile No./Email ID/EPIC No. से लॉग इन करें और फिर Fill Enumeration Form पर क्लिक करें।

अगले पेज पर अपना राज्य सेलेक्ट करें और EPIC नंबर डालकर अपना डिटेल सर्च करें। इसके बाद आपके सामने आपकी वोटर लिस्ट और बीएलओ की जानकारी सामने आ जाएगी। नाम, EPIC नंबर, सीरियल नंबर, पार्ट नंबर, विधानसभा/लोकसभा और राज्य जैसी पहले से भरी जानकारी चेक कर लें।

इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी पर क्लिक करें। ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके वोटर कार्ड से लिंक होना जरूरी है। अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो पहले आपको ऑनलाइन फॉर्म 8 भरकर अपना मोबाइल नंबर लिंक करना होगा।

इसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल वेरिफाई करने के लिए आपके पास 3 ऑप्शन होंगे।

पहला ऑप्शन – मेरा नाम पिछले SIR की मतदाता सूची में मौजूद है।

दूसरा ऑप्शन – मेरे माता-पिता का नाम (पिता, माता, दादा, दादी) पिछले SIR की मतदाता सूची में मौजूद है।

तीसरा ऑप्शन –  पिछले SIR की मतदाता सूची में न तो मेरा नाम है और न ही मेरे माता-पिता का नाम है। इनमें से एक ऑप्शन सेलेक्ट करें और खुद को वेरिफाई करें।

डीडवाना – कुचामन जिले में 99.63% एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!