डीडवाना-कुचामन के जिला कांग्रेस कमेटी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष और मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत के कुचामन सिटी आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी व नावां के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने बाईपास राजवाड़ा होटल पर सम्मान समारोह आयोजित कर जोरदार स्वागत किया।


इस अवसर पर नावां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उदय सिंह खारिया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जाकिर हुसैन गैसावत नागौर जिला अध्यक्ष के पद पर तीन बार रहते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम किया एवं आमजन के लिए हमेशा कार्यकर्ताओं को लेकर संघर्ष करते रहे व सभी को साथ लेकर चले, जिसके कारण हाईकमान ने आपको डीडवाना-कुचामन जिले की कमान सौंपी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुचामन सिटी ने अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन को कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में आपके नेतृत्व में डीडवाना-कुचामन जिले की पांच विधानसभा सीटों में से तीन सीट पर पार्टी के उम्मीदवार विजयी हुए एवं आने वाले पंचायत समिति व नगर पालिका चुनाव में पार्टी का बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा।
क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष ईश्वर राम साहू ने कहा कि जाकिर हुसैन के सान्निध्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विधायक जाकिर हुसैन बोले – सभी का सहयोग आवश्यक
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्वास दिलाया कि मैं आप सबके सहयोग से जिला अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुआ हूं व प्रत्येक कार्यकर्ता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एवं सबको साथ लेकर पार्टी हितार्थ एवं आमजन के लिए संघर्ष की राह पर चलकर कमजोर से कमजोर वर्ग को न्याय दिलाऊंगा। जिसमें आप सभी पदाधिकारियों एवं ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग की आवश्यकता रहेगी। आप सभी का सहयोग, स्नेह, प्यार मुझ पर बनाए रखें।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ता
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धूत, शेर खान, जिला महासचिव ईश्वर राम साहू, बुद्धाराम चौधरी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतेंद्र सारस्वत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नावां उदय सिंह खारिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुचामन सिटी भंवर अली खान, जिला सचिव किशोर सिंह शेखावत, पूर्व सभापति आसिफ खान, पूर्व उपसभापति हेमराज चावला, पंचायत समिति सदस्य मौलासर दशरथ सिंह बेगसर, पार्षद जवानाराम, शंकर लाल मोहनपुरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गाराम चौधरी, मोहनराम महला, युवा कांग्रेस नेता पंच परसराम बुगालिया, कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव इमदाद खान, शौकत खान नावां, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मकराना दिलीप सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष बिरदाराम नायक, मुकेश कुमावत, पार्षद अयूब तेली, जगदीश कुमावत, नासिर अली खोखर, ललित टेलर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कुचामन सिटी: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में दिशा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश






