नावां शहर के पुलिस थाने में शनिवार को वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी का शहरवासियों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।


वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के कुचामन में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार नावां आगमन पर शहरवासियों ने पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया। मुकेश चौधरी पूर्व में नावां थानाधिकारी पद पर नावां में सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कार्यशैली से नावां के लोग काफी प्रभावित हुए थे।

चौधरी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य आमजन के जान – माल की सुरक्षा करना होगा। शहर में कोई भी व्यक्ति संदिग्ध लगे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे जिससे किसी भी बड़ी घटना को समय पर रोका जा सके। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति अपराध की ओर अग्रसर होता लगे तो थानाधिकारी नंदलाल या पुलिस को सूचित करें। जिससे कोई युवा अपराधी बनने से पहले उस पर अंकुश लगाया जा सके। आमजन के सहयोग से ही पुलिस अपराध पर अंकुश लगा सकती है।


इस अवसर पर साल्ट डेवलेपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश जांदू, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद कुमावत, सदस्य रामेश्वर रणवा, प्रबंधक अरुण कुमार जोशी, समाजसेवी ललित वीर गुर्जर, राजू कुमावत, बाबूलाल दुबलदिया, राधावल्लभ मिश्रा, लादूराम मोरवाल, रामस्वरूप चोटिया सहित दर्जनों लोगों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
सड़क सुरक्षा नियमों की करें पालना:-
वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी ने आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रदेश में काफी दुर्घटनाएं सुनने में आ रही है। हमें वाहन के नियमों की पालना करनी चाहिए। जिससे दुर्घटनाएं नहीं हो। इसके साथ ही हमारे क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली ज्यादा चलते है। ऐसे में ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जिससे कोई दुर्घटना नहीं हो। चौधरी ने बाइक पर चलते समय सभी लोगों से हेलमेट लगाने की अपील की।
नशे पर रोक लगाने में पुलिस की करे सहायता:-
मुकेश चौधरी ने आमजन से अपील की कि कोई भी व्यक्ति यदि नशे का व्यापार करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिस पर पुलिस ऐसे लोगों पर तत्काल कारवाई कर सके। गांजा, चरस, एमडी सहित अन्य नशे में लत में लोग नहीं फंसे। इसके लिए जो चोरी छिपे इनका व्यापार करते हैं उनके बारे में पुलिस को सूचना देकर सहयोग करे।
कुचामन कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम, डिप्टी कमिश्नर राव ने पौधारोपण कर दिया जागरूकता का संदेश






