Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन शहर में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, प्राइवेट कंपनी चला रही है...

कुचामन शहर में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, प्राइवेट कंपनी चला रही है व्यवस्था

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर में पिछले तीन दिनों से घर-घर कचरा उठाने वाले कर्मियों और टेम्पो द्वारा सड़क का कचरा एकत्र करने वाली टीम की हड़ताल जारी है।

- विज्ञापन -image description
image description

हड़ताल के कारण पूरे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई वार्डों में सुबह से शाम तक कचरा उठाने का काम बंद पड़ा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- विज्ञापन -image description
कुचामन की सब्जी मंडी में लगा कूड़े का ढेर।

वेतन विवाद पर वेवोइस लैब्स कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर

घर-घर कचरा संग्रहण और सड़क सफाई दोनों ही योजनाएँ ठेके पर चल रही हैं, जिनका संचालन वेवोइस लैब्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही है। कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा, जिसके विरोध में वे हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते शहर की गलियों, मुख्य मार्गों और घरों के बाहर कचरे के ढेर लग गए हैं।

ऊपर से शादी-समारोहों का सीजन शुरू होने से स्थिति और गंभीर बन गई है। घरों और भवनों में मेहमानों की आवाजाही बढ़ने से सफाई की जरूरत भी ज्यादा है, लेकिन कचरा नहीं उठने से कई मोहल्लों में बदबू, गंदगी और मच्छरों का प्रकोप तेज हो गया है।

- Advertisement -ishan

बीमारियों का खतरा बढ़ा, अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा

शहर में जगह-जगह जमा कचरे और नमी के कारण डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है। साथ ही कुचामन जिला चिकित्सालय सहित प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बदबू और गंदगी से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है, वहीं मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों पर स्वास्थ्य जोखिम और ज्यादा बढ़ गया है।

कुचामन नगरपरिषद के अधिकारी-जनप्रतिनिधि मौन

हड़ताल से बढ़ते कचरे और बदबू की वजह से आमजन परेशान हैं, लेकिन कुचामन नगरपरिषद की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नगरपरिषद ने यह पूरा काम प्राइवेट कंपनी को ठेका देकर छोड़ रखा है, मगर कंपनी द्वारा कर्मचारियों को भुगतान न होने से शहर की सफाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

नावां: पूर्व सरपंच के घर जुआ खेलते पकड़े गए 9 जुआरी, कुचामन के भी आरोपी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!