कुचामन सिटी. राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा सूरज नगर कुचामन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


यह कार्यक्रम आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन में, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीणा के मार्गदर्शन में तथा सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में महिलाओं को परियोजना के फायदे बताए गए और उनसे परियोजना कार्यों में सकारात्मक सहयोग की अपील की गई। साथ ही सुझाव एवं शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-121-9400 की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।
सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने नई जलप्रदाय योजना से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि शहर में परियोजना कार्य प्रगति पर हैं। नई पाइपलाइन से पानी पर्याप्त मात्रा में और पूर्ण प्रेशर के साथ मिलेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि पानी को किसी भी प्रकार बर्बाद न करें और आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद बचाना आज की जरूरत है, जल ही जीवन का आधार है।

कैप की सविता शर्मा ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर न डालें और नगर परिषद द्वारा निर्धारित स्थान पर ही कचरा निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के बिना समृद्धि संभव नहीं है, इसलिए सभी नागरिक अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय नागरिकों हसीना, पायल, सुमन, हिना, परवीन, आविदा, गिर्राज, असगर, जाकिर हुसैन एवं एल एंड टी के किशन सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।
डीडवाना-कुचामन जिला परिषद का गठन, नई ग्राम पंचायतों की सूची जारी






