Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम, डिप्टी कमिश्नर राव ने पौधारोपण कर...

कुचामन कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम, डिप्टी कमिश्नर राव ने पौधारोपण कर दिया जागरूकता का संदेश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. में शनिवार को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स के डिप्टी कमिश्नर संजय कुमार राव शहर के दौरे पर रहे। इस दौरान राव एवं उपखंड अधिकारी विश्वमित्र मीणा ने शाकंभरी माता स्थित अर्बन सर्कुलर फॉरेस्ट में पौधारोपण किया।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

राव ने बरगद संरक्षण फाउंडेशन द्वारा रिंग रोड स्थित विभिन्न फॉरेस्ट के बाद ग्राम खारिया व हिरानी में मिशन बरगद के अंतर्गत विकसित बरगद गार्डन का निरीक्षण किया और फाउंडेशन के कार्यों को बारीकी से जाना। उन्होंने फाउंडेशन के जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों को अन्य के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

उपखंड अधिकारी मीणा ने नमक झील के चारों ओर सघन वन विकसित करने की इच्छा जाहिर की और फाउंडेशन को प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

- Advertisement -ishan

कुचामन महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम 

इसके बाद डिप्टी कमिश्नर राव ने कुचामन कॉलेज सभागार में आयोजित पर्यावरण संगोष्ठी एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि ड्रग्स का नशा जीवन को बर्बाद कर देता है, जीवन में सफल होना है तो अच्छी चीजों का नशा होना चाहिए ऐसा नशा जिसमें परिवार, देश और समाज का कल्याण हो।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में असफलता जरूरी है, क्योंकि असफलता ही हमें सफल होने का मार्ग दिखाती है। राव ने बरगद संरक्षण फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने समिति द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देते हुए तुलसी का पौधा देकर किया सम्मानित

जीएसटी इंस्पेक्टर राजेश कुमावत, बरगद संरक्षण फाउंडेशन के निदेशक नेताराम कुमावत, डॉ. प्रदीप चौधरी, रोहन टॉक, लायंस क्लब कुचामन फोर्ट के संस्थापक अध्यक्ष राम काबरा, तुलसीराम, रामचंद्र स्वामी, रूपाराम, मनोज द्वारा संजय कुमार राव, उनकी पत्नी एवं राजकीय डूंगर कॉलेज बीकानेर की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतिभा पायल तथा कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा को स्मृति चिन्ह एवं तुलसी का पौधा प्रदान कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में कुचामन विकास समिति के सचिव बनवारीलाल मोर, कोषाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष राम अवतार गोयल, तथा कुचामन कॉलेज का स्टाफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति द्वारा आनन्दमय जीवन – आर्ट ऑफ लिविंग सत्र का सफल आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!