Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: 36वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 63 लोग हुए...

कुचामन सिटी: 36वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 63 लोग हुए लाभान्वित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वाधान में, गुणमाला देवी कमलकुमार जैन पाण्ड्या के सौजन्य से रविवार 2 नवंबर 2025 को अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, जो राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित है में 36वां निःशुल्क हड्डी, जोइंट, लिगामेंट और घुटना रिप्लेसमेंट शिविर आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

- विज्ञापन -image description

इस शिविर में विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) ने लोगों को परामर्श और जांच प्रदान की। शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चला और स्थानीय नागरिकों ने इसका लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ संयोजक वीर अशोक गंगवाल, तेजकुमार बडजात्या और डॉ. जितेश जैन ने अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल तथा दानदाता परिवार से वीर कैलाश चंद जैन व निर्मल पांड्या के साथ किया।

- Advertisement -ishan

वीर नरेश कुमार झाझरी और वीर सदीप पांड्या ने बताया कि इस दौरान आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों और कुचामन शहर के कुल 63 लोग लाभान्वित हुए। शिविर में 15 एक्सरे और 21 रक्त संबंधित जांचें नि:शुल्क की गईं।

संस्था सचिव अजित पहाडिया और सुरेश जैन ने बताया कि मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के मोहम्मद साकील, चेतन खाल्डका, मोहन प्रकाश मालपानी और राजेश अग्रवाल ने शिविर का अवलोकन किया और कुचामन में ख्यातिप्राप्त डॉक्टर की सुविधाओं के उपलब्ध होने पर संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।

बोदु कुमावत, कुलदीप शर्मा, कंचन चौधरी और सुरजीत वैष्णव ने शिविर में सराहनीय सहयोग दिया। वीर सुभाष पहाडिया ने सभी सहयोगियों और दानदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments