कुचामन सिटी में अव्यवस्थित यातायात को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पहले नगरपरिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, वहीं आज मंगलवार पुलिस भी सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर सख़्त दिखी।


कुचामन पुलिस उपअधीक्षक मुकेश चौधरी के निर्देश पर ट्रैफिक हेड कांस्टेबल भंवरलाल चौधरी, श्रवण कुमार और संतरा देवी द्वारा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार – सीकर रोड, गोल प्याऊ और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस सक्रिय रही। पुलिस ने बीच रास्ते में खड़ी गाड़ियों को हटवाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के कुल 30 चालान काटे।
जिन लोगों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना, ट्रिपलिंग की, बिना लाइसेंस वाहन चलाया, वाहन के दस्तावेज़ पूरे नहीं थे या मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग किया ऐसे सभी उल्लंघनकर्ताओं पर सख़्त कार्रवाई की गई।


पुलिस ने मौके पर दस्तावेज़ों की जांच की और नियमों का पालन न करने वालों को चेतावनी भी दी।
प्रशासन का कहना है कि आगे भी ट्रैफिक सुधार को लेकर ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि शहर में सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
कुचामन सिटी: गणेश डूंगरी रोड पर विद्युत व्यवस्था सुधार का कार्य शुरू, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान






