नावां शहर में अवैध खनन पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए रात में बजरीनुमा भरे दो डम्पर पकड़े।


पुलिस अधीक्षक ऋचा तोगर (आई.पी.एस.) के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया (आर.पी.एस.) एवं उप अधीक्षक पुलिस अरविन्द विष्नोई (आर.पी.एस.) के सुपरविजन में यह कार्यवाही की गई।

जानकारी के अनुसार – दिनांक 11 अक्टूबर 2025 की रात्रि, सेक्टर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दो डम्परों को अवैध खनिज पदार्थ लेकर चलते देखा। दोनों डम्पर बिना नम्बरी और नियमों के उल्लंघन में पाए गए। पुलिस ने तुरंत 207 एमवी एक्ट के तहत डम्परों को डिटेन कर थाना परिसर में खड़ा करवाया। इस कार्रवाई की जानकारी माइनिंग विभाग को भी दी गई।
कार्रवाई में शामिल टीम सदस्य – नन्दलाल रिणवा थानाधिकारी (नावां), हैड कांस्टेबल शिवभगवान और कांस्टेबल पायलेट।

नावां में द्विधारा पथ संचलन में शामिल होंगे 2000 स्वयंसेवक, श्रीजी महाराज का मिलेगा आशीर्वाद






