Friday, May 1, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने प्रदान किया जिला परिषद कार्यालय और उप वन...

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने प्रदान किया जिला परिषद कार्यालय और उप वन संरक्षक कार्यालय का पट्टा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिले में राजकीय कार्यालयों के लिए भूमि आवंटन के साथ-साथ आवंटित भूमि के पट्टे एवं पंजीकरण का कार्य भी जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

इसी क्रम में जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को जिला परिषद कार्यालय का एवं सहायक वन संरक्षक को उप वन संरक्षक कार्यालय की भूमि का पट्टा प्रदान किया।

- विज्ञापन -image description

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने मौजा डीडवाना के खसरा नंबर 1015, रकबा 05 बीघा भूमि का आवंटन नवीन जिला परिषद कार्यालय एवं परिसर निर्माण के लिए किया था। साथ ही ग्राम मंडाबासनी, तहसील डीडवाना में 5 हेक्टेयर भूमि का आवंटन उप वन संरक्षक कार्यालय, क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय तथा नर्सरी के लिए किया गया है।

- Advertisement -ishan

उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत के निर्देश पर भूमि आवंटन के बाद की अग्रिम कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिला परिषद कार्यालय एवं उप वन संरक्षक कार्यालय, क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय तथा नर्सरी की भूमि का पट्टा एवं पंजीकरण दस्तावेज प्रदान किए गए हैं।

कुचामन सिटी: विधायक कोटे से पांच दिव्यांग लाभार्थियों को स्कूटीयां वितरित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!