Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: प्राचार्य लक्ष्मण राम शर्मा को वनस्थली विद्यापीठ से पीएच.डी. की...

कुचामन सिटी: प्राचार्य लक्ष्मण राम शर्मा को वनस्थली विद्यापीठ से पीएच.डी. की उपाधि प्रदान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत प्राचार्य लक्ष्मण राम शर्मा को वनस्थली विद्यापीठ, वनस्थली से पीएच.डी. (डॉक्टरेट) की उपाधि प्रदान की गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

डॉ. शर्मा ने वैष्णव चतु:संप्रदायों में निम्बार्क संप्रदाय की निंबार्क तीर्थ, सलेमाबाद स्थित एकमात्र पीठ के पूर्व पीठाधीश्वर जगद्गुरु राधासर्वेश्वरशरण देवाचार्य के सान्निध्य में रहकर संस्कृत एवं वेद विषय का गहन अध्ययन किया तथा निम्बार्क संप्रदाय की दीक्षा प्राप्त की।

- विज्ञापन -image description

डॉ. शर्मा ने अपने ही दीक्षागुरु महाराज द्वारा विरचित संस्कृत एवं हिंदी ग्रंथों पर आधारित विषय “जगद्गुरु निम्बार्काचार्य राधासर्वेश्वरशरण देवाचार्य के संस्कृत काव्यों में मानवीय एवं नैतिक मूल्यों का अनुशीलनात्मक अध्ययन” पर विगत तीन वर्षों तक अनुसंधान किया।

वनस्थली विद्यापीठ के विद्या मंदिर परिसर में शनिवार को प्रो. डॉ. पंकज व्यास की अध्यक्षता में आयोजित मौखिकी कार्यक्रम और गहन परीक्षण के उपरांत यह उपाधि प्रदान की गई। यह शोधकार्य प्रो. डॉ. भेषराज शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

- Advertisement -ishan

इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों और स्थानीय समाजसेवियों ने डॉ. लक्ष्मण राम शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कुचामन सिटी में 8 अक्टूबर को आयोजित होगा रोजगार सहायता शिविर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!