कुचामन सिटी. ICICI बैंक द्वारा आज एक “बैंकिंग अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन कुचामन पुस्तकालय, पुराना बस स्टैंड के पास किया गया।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप शाखा प्रबंधक अभिषेक काछवाल एवं अजीत कुमावत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बैंक के कर्मचारी शेख वसीम, विकास तेतरवाल एवं रजत पारीक ने उपस्थित नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, UPI और नेट बैंकिंग का उपयोग, फ्रॉड अवेयरनेस, तथा सरकारी योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले वित्तीय लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में शिवकुमार अग्रवाल, जीवनसिंह राठौड़, सुनील कुमार माथुर, मधुसूदन पारीक, भागूराम पोड़, मो. शकील, कालीचरण व्यास सहित स्थानीय नागरिकों, ग्राहकों, विद्यार्थियों और व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंक प्रतिनिधियों ने लोगों के प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें वित्तीय अनुशासन तथा बचत के महत्व के बारे में बताया।

अंत में उपशाखा प्रबंधक ने कहा कि “ICICI बैंक हमेशा ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम लोगों को जागरूक बनाकर डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को सशक्त बनाना चाहते हैं।”
कार्यक्रम का संचालन बैंक के अधिकारियों द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन शिवकुमार अग्रवाल ने किया।






