Sunday, April 19, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में शहरी सेवा शिविर का संभागीय आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

कुचामन में शहरी सेवा शिविर का संभागीय आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन. शहर के नगर परिषद परिसर में राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे शहरी सेवा शिविर का बुधवार को संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह ने औचक निरीक्षण किया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दौरान उनके साथ जिला कलक्टर महेंद्र खड़गावत, एडीएम राकेश गुप्ता, एसडीएम विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार कैलाश चौधरी और परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया मौजूद रहे।

- विज्ञापन -image description

संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह ने शिविर में लगे प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण करते हुए अभियान की प्रगति की समीक्षा की और प्रभारी अधिकारियों से फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन शिविरों के माध्यम से कई तरह के काम एक ही स्थान पर संपन्न करवाने का प्रयास कर रही है, जिससे आमजन को अधिकतम लाभ मिले।

इसके अलावा आयुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों को निजी खातेदारी भूमि के पट्टों में तेजी लाने, दीपावली से पहले शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने, टूटी सड़कों और खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए त्वरित टेंडर प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -ishan

निरीक्षण के दौरान परिषद के कई वार्ड पार्षद भी मौजूद थे। बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा और आंगनबाड़ी विभागों के अधिकारियों से भी आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई।

कुचामन सिटी में RUIDP का श्रमिक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!