Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में RUIDP का जल संरक्षण और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

कुचामन में RUIDP का जल संरक्षण और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस कार्यक्रम का संचालन अधीक्षण अभियंता  नेमीचंद पंवार के निर्देशन में किया गया, जबकि अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीणा ने मार्गदर्शन प्रदान किया। सहायक अभियंता अनिल सैनी ने भी सहयोग करते हुए इन्द्रा कॉलोनी, कुचामन में समूह चर्चा आयोजित की।

- विज्ञापन -image description

इस चर्चा में जल संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुँचाया गया और परियोजना के विकास कार्यों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही आमजन को परियोजना से संबंधित सुझाव और शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री नंबर 18001219400 की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने नई जलप्रदाय योजना से होने वाले लाभों के बारे में आमजन को जानकारी देते हुए कहा कि शहर में परियोजना कार्य प्रगति पर है।

- Advertisement -ishan

उन्होंने बताया कि नई पाइपलाइन के अंतर्गत पानी पर्याप्त मात्रा और पूर्ण दबाव के साथ मिलेगा। जलमीटर के माध्यम से होने वाले लाभों के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी और आमजन से अपील की कि पानी को किसी भी तरह बर्बाद न करें तथा केवल आवश्यकता अनुसार ही इसका उपयोग करें। उन्होंने कहा, “पानी की एक-एक बूंद बचाएं, आज की बचत कल का भविष्य है। जल जीवन का आधार है। आप परियोजना के विकास कार्यों में अपना सकारात्मक सहयोग दें ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके।”

साथ ही कैप की सविता शर्मा ने कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर न डालें। नगर परिषद द्वारा निर्धारित कचरा संग्रहण वाहनों या नियत स्थानों पर ही कचरा डालें। शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग देकर आप अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छता के बिना समृद्धि संभव नहीं है। इसलिए सभी आमजन से अपील है कि अपने शहर को स्वच्छ बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें।

स्थानीय आमजन गीता देवी, मुन्नी देवी, माया देवी, पूजा देवी, रामप्यारी और एल.एण्ड टी के किशन सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!