कुचामन सिटी पुलिस ने अपराधियों के महिमामंडन को रोकने और युवाओं को गलत रास्ते से बचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर चल रहे अपराध-प्रचार के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस थाना कुचामन ने तीन व्यक्तियों को डिटेन किया, जिनके खिलाफ गहन पूछताछ जारी है।


सोशल मीडिया पर कर रहे अपराधियों की प्रशंसा
जानकारी के अनुसार – पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में अपराधियों की छवि को आकर्षक बनाकर उन्हें गुमराह करने की घटनाओं में वृद्धि देखी गई थी। पुलिस ने खुफिया जानकारी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के आधार पर उन व्यक्तियों की पहचान की, जो गैंगस्टरों के अकाउंट्स को फॉलो कर रहे थे, गैंग के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर वीडियो/फोटो अपलोड कर रहे थे या अपराधियों की प्रशंसा कर रहे थे।

kuchaman_gange_001 के तीन युवकों को पकड़ा
ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया, वृताधिकारी अरविन्द विश्नोई और थानाधिकारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में कुचामन पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
अभियान के तहत किशोर कुमार (22) पुत्र ओमप्रकाश कुमावत निवासी पुरोहितो की कोठी खारिया रोड कुचामन, किशन गुर्जर (27) पुत्र रामेश्वर लाल गुर्जर निवासी बुगालिया बास कुचामन सिटी, और जितेन्द्र कुमावत (19) पुत्र हरदेवाराम निवासी बुगालिया बास कुचामन सिटी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया, जो सोशल मीडिया पर “kuchaman_gange_001” नामक गैंग से जुड़े हुए थे।

पुलिस ने नाबालिग लड़कों के परिजनों को समझाया
गिरफ्तार व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है, और यदि उनके अपराधियों से संपर्क का पता चलता है, तो विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने वाले दो नाबालिक लड़कों को उनके परिजनों के समक्ष समझाईस दी गई, ताकि उन्हें समय रहते अपराधियों के संपर्क से बचाया जा सके।
अभियान का उद्देश्य – इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि अपराध और अपराधियों का समर्थन किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने युवाओं में अपराध-विरोधी जागरूकता फैलाने, सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने और अपराधियों के प्रभाव को कम करने पर विशेष ध्यान दिया।
कुचामन सिटी: मंत्री विजय सिंह चौधरी ने 594 राजकीय विद्यालयों को किए पट्टे वितरित






