Sunday, March 29, 2026
Homeक्राइम न्यूजलाडनूं में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; 500-500 के...

लाडनूं में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; 500-500 के जाली नोट बरामद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

लाडनूं: त्योहारी सीजन में बाजारों में नकली मुद्रा के चलन पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाडनूं पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस ने तीन व्यक्तियों को जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ₹500 के कुल 26 नोट (कुल राशि ₹13,000) जब्त किए गए हैं।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, घटना 4 अक्टूबर 2025 की है। जब पुलिस थाना लाडनूं के थानाधिकारी महिराम विश्नोई (नि.पु.) मय जाप्ता गश्त पर थे। दौरान गश्त उन्हें सूचना मिली कि कस्बा लाडनूं स्थित निंबी तिराहा पर तीन व्यक्ति जाली नोट लेकर घूम रहे हैं और उन्हें बाजार में चलाने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले।

आरोपी चुरू और जोधपुर के निवासी

पुलिस ने तीनों से नाम-पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम पप्पूराम पुनिया (38) पुत्र पोकरराम निवासी सारोठिया (चुरू), धर्मेन्द्र जाट (42) पुत्र मांगीलाल  निवासी बारनी खुर्द (जोधपुर), और भागूराम जाट (45) पुत्र पेमाराम निवासी सारोठिया (चुरू) बताया।

- Advertisement -ishan
पुलिस ने जब्त किए जाली नोट।

तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास ₹500 के कुल 26 नोट बरामद हुए। जब इन नोटों की बारीकी से जांच की गई, तो कई नोट एक ही सीरियल नंबर के पाए गए और उन्हें रगड़ने पर रंग फैलने लगा। इससे यह स्पष्ट हो गया कि ये नोट जाली (नकली) हैं। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और नकली नोट जब्त किए।

इस संबंध में पुलिस थाना लाडनूं में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, तथा वृताधिकारी, वृत लाडनूं विक्की नागपाल के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी महिराम विश्नोई (नि.पु.) के नेतृत्व में की गई।

इस कार्रवाई में पुलिस दल के निम्न सदस्यों का विशेष योगदान रहा – हेड कांस्टेबल: बन्नाराम, कांस्टेबल: सुखाराम, किशोर, अब्दुल शाकिर, धर्मेन्द्र, विक्रम, सत्यनारायण तथा बाबूलाल (वृत कार्यालय लाडनूं)।

कुचामन सिटी: प्राचार्य लक्ष्मण राम शर्मा को वनस्थली विद्यापीठ से पीएच.डी. की उपाधि प्रदान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!