Tuesday, April 7, 2026
Homeक्राइम न्यूजलाडनूं में चैन स्नैचिंग गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, 15 मुकदमे पहले...

लाडनूं में चैन स्नैचिंग गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, 15 मुकदमे पहले से दर्ज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

लाडनूं पुलिस ने चैन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए शहर में वृद्ध व्यक्ति से चैन छीनने वाली गैंग का खुलासा किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई चैन व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में की गई।

- विज्ञापन -image description

आंखों में मिर्ची डालकर दिया वारदात को अंजाम

दरअसल, घटना 19 अगस्त 2025 की है। जब लाडनूं निवासी दीपक कुमार औसवाल पुत्र स्वर्गीय पृथ्वीराज ने थाना लाडनूं में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका भाई प्रसन्न कुमार जो पैर से विकलांग है, घर के सामने बैठा था। तभी लगभग सुबह 11:40 बजे दो युवक मोटरसाईकिल पर आए, जिन्होंने उनके भाई की आंखों में मिर्ची डालकर गले में पहनी हुई सोने की चैन झपट्टा मारकर तोड़ ली और फरार हो गए।
इस संबंध में थाना लाडनूं पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इसके बाद थानाधिकारी महिराम विश्नोई (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा (आर.पी.एस.) तथा वृताधिकारी लाडनूं विक्की नागपाल (आर.पी.एस.) के निकट सुपरविजन में कार्यवाही करते हुए लाडनूं, सुजानगढ़, बीदासर, डीडवाना आदि कस्बों में लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया।

- Advertisement -ishan

चुरू के रहने वाले हैं आरोपी

फुटेज से संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर नामजद किया गया, जिनकी तलाश लगातार जारी रही। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुल्जिम अजय उर्फ मोगली (29) पुत्र राजेन्द्र जाट निवासी सुजानगढ़ (चुरू) एवं शोयल (23) पुत्र चांद मोहम्मद निवासी सुजानगढ़ (चुरू) को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चैन स्नैचिंग की वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चुराई गई चैन एवं वारदात में प्रयुक्त बिना नंबरी मोटरसाईकिल बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार – आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही रहा है। अजय उर्फ मोगली पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शोयल पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा विस्तृत अनुसंधान जारी है।

लाडनूं में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; 500-500 के जाली नोट बरामद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!