Sunday, March 29, 2026
Homeनावां शहरनावां: श्याम परिवार के आठवें वार्षिकोत्सव पर कलश यात्रा के साथ बाबा...

नावां: श्याम परिवार के आठवें वार्षिकोत्सव पर कलश यात्रा के साथ बाबा श्याम का करवाया नगर भ्रमण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. श्याम परिवार के आठवें वार्षिकोत्सव को लेकर शनिवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई। श्याम परिवार के तत्वावधान में सैकड़ों महिलाओं ने कलश धारण कर तथा पुरुषों ने निशान लेकर कलश यात्रा निकाली।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

लोगों ने रथ पर विराजमान बाबा श्याम के नगर भ्रमण और कलश यात्रा के साथ विधिवत्त रूप से शुभारंभ हुआ। लोग बाग के गणेश मंदिर से बाबा श्याम का विशेष पुष्पों से श्रृंगार कर गाजे बाजे और शाही लवाजमे के साथ रवाना हुए। यात्रा बाग के गणेश से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड तक बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुई। श्याम परिवार के स्थानीय कलाकारों ने भजन गाते हुए झूमते हुए कलश यात्रा का आनंद लिया।

श्याम परिवार के अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि रविवार को विराट भजन संध्या का आयोजन सांय 5:15 बजे से किया जाएगा। यह आयोजन सांभरिया भवन  परिसर में आयोजित होगी। गायक ने बताया कि भजन संध्या में देश प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

- Advertisement -ishan

स्थानीय गायक कलाकार गौतम खंडेलवाल, नरेंद्र अजमेरा, ललित चावड़ा, मुरली पाराशर, तुषार गौड, प्रदीप गौतम, हितेश सोनी, विजय भी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान बाबा का दरबार खाटूश्यामजी निज मंदिर की थीम पर सजाया जाएगा और संपूर्ण रात्रि अविरल रूप से भजन गंगा बहेगी।

नावां: भादी पीठ श्री धाम उपवृंदावन मीठडी में धाम गमनोत्सव का भव्य आयोजन 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!