नावां शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी ने भामाशाह राजेश गोयल की ओर से बनवाए जा रहे पुस्तकालय का शिलान्यास किया।


राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी का विद्यालय परिवार की ओर से माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में भामाशाह राजेश गोयल, कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश गुर्जर, साल्ट डेवलेपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश जांदू, बसंत अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य चुन्नीलाल माली, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता शांति जाखड़, अल्पना अग्रवाल, पार्षद महेश बोहरा, कुलदीप मिश्रा, ओमसिंह लिचाना सहित अन्य लोगों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया।


मंत्री विजयसिंह चौधरी ने बच्चों व आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय विद्यालयों के विकास के लिए भामाशाहों को आगे आना चाहिए। इससे विद्यार्थियों को शिक्षण में सहूलियत मिल सके। उन्होंने भामाशाह राजेश गोयल की ओर से राजकीय विद्यालयों में करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में विकास की आवश्यकता है। इससे देश का भविष्य सुरक्षित होगा और शिक्षित होगा। इसके पश्चात मंत्री विजयसिंह चौधरी व भामाशाह राजेश गोयल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुस्तकालय का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्रा प्रतिभा चौधरी ने नृत्य की प्रस्तुति दी।

प्रधानाचार्य दीपक गौड़ ने बताया कि भामाशाह राजेश गोयल की ओर से लगभग बीस लाख की लागत से पुस्तकालय भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। उनकी ओर से पूर्व में भी लाखों रुपए की शिक्षण सामग्री से सहयोग किया गया था।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य गौड़ ने मुख्य अतिथि विजयसिंह चौधरी व भामाशाह राजेश गोयल सहित कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
नावां: श्याम परिवार के आठवें वार्षिकोत्सव पर कलश यात्रा के साथ बाबा श्याम का करवाया नगर भ्रमण






