Sunday, March 29, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना में नए केंद्रीय विद्यालय को मिली मंजूरी

डीडवाना में नए केंद्रीय विद्यालय को मिली मंजूरी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना। केंद्र सरकार ने नागरिक क्षेत्र में 57 नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिसमें राजस्थान के डीडवाना में भी नया केंद्रीय स्कूल खुलने जा रहा है। यह निर्णय आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) द्वारा मंजूर किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

बता दें कि डीडवाना के अलावा सीरोही जिले में भी नया केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा।

- विज्ञापन -image description

जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने बताया कि डीडवाना में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल के लिए स्थल का चयन, आवश्यक भूमि हस्तांतरण और प्रारंभिक तैयारियों की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार –  नई केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित भूमि को राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) को निःशुल्क हस्तांतरित किया जाएगा।

- Advertisement -ishan

इसके अलावा, स्कूल के प्रारंभिक संचालन के लिए अस्थायी भवन भी किराया-मुक्त उपलब्ध कराया जाएगा। भवन और अन्य सुविधाएं केंद्रीय संपत्ति मानी जाएँगी, इसलिए संपत्ति कर, सेवा कर या नगरपालिका शुल्क जैसे अतिरिक्त खर्च से स्कूल मुक्त रहेगा।

बताया गया है कि नए केंद्रीय विद्यालय के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ जैसे विद्युत कनेक्शन, पीने का पानी, सड़क मार्ग और अस्थायी भवन की व्यवस्था 15 अक्टूबर, 2025 तक पूरी कर ली जाएगी, ताकि स्कूल का संचालन बिना किसी विलंब के शुरू किया जा सके।

आदेश जारी।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!