डीडवाना-कुचामन: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले के शतायु (100 वर्ष और उससे अधिक आयु) मतदाताओं का सम्मान किया गया।


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान नवीन महाजन के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर 2025 को 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ मतदाताओं को देश की निर्वाचन प्रक्रिया में उनके निरंतर योगदान के लिए और भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में भागीदारी निभाने के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. खड़गावत ने बताया कि लाडनूं, मकराना, नावां, खाटू खुर्द, कुचामन सहित डीडवाना और जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर गठित सम्मान समिति – जिसमें स्थानीय शिक्षक, ग्राम पटवारी, सुपरवाइजर, बीएलओ, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हैं – शतायु मतदाताओं के घर जाकर उन्हें माला पहनाकर और राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कुचामन सिटी: पारीक कॉलोनी में 20वें नवरात्रा महोत्सव में नवदुर्गा स्वरुप के जीवंत दर्शन






