कुचामन सिटी. राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत शहर की नई पेयजल वितरण प्रणाली और सीवरेज परियोजना पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा उपकरणों के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।


यह कार्यक्रम RUIDP के अधीक्षण अभियंता नेमी चंद पंवार के निर्देशन में, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीणा के मार्गदर्शन और सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्रमिकों की भूमिका पर बोलते हुए कैप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने कहा कि “जीवन अनमोल है इसलिए सभी श्रमिक साथी कार्य स्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए कार्य करें और अपने आप को सुरक्षा के दायरे में समायोजित करें क्योंकि आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए अनमोल है। सभी श्रमिक साथियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
श्रमिकों को बताया गया कि साइट पर कार्य करते समय सुरक्षा को प्राथमिकता दें और पूरे सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कार्य करें क्योंकि छोटी सी लापरवाही बहुत बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।”

कैप की सविता शर्मा ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “स्वच्छता हमारे जीवन से जुड़ी हुई एक अच्छी आदत है जिसे हर किसी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। स्वच्छता से मनुष्य के जीवन को मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत से लाभ हो सकते हैं और अच्छा स्वास्थ्य किसी के भी जीवन को बेहतर बना सकता है।
अच्छे स्वास्थ्य का मूल मंत्र स्वच्छता है। स्वच्छता का सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। यदि साफ-सफाई नहीं होगी तो हमारा स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रह पाएगा।”
एल. एण्ड टी के किशन सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिक लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कुचामन सिटी में 8 अक्टूबर को आयोजित होगा रोजगार सहायता शिविर






