कुचामन सिटी. पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय स्टेशन रोड कुचामन सिटी में जिला स्तरीय केरियर फेयर 2025 का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर डीडवाना-कुचामन डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्य डॉ. ओमवती दीक्षित ने बताया कि फेयर में कुचामन सिटी के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन कर करियर से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को सही दिशा में आगे बढ़ने और करियर निर्माण की महत्ता पर प्रकाश डाला।
उप-प्राचार्य डॉ. महेन्द्र चौधरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान समन्वयक धर्मेन्द्र धानियां एवं काउंसलर नरेन्द्र कसाना ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर स्थानीय संवाददाता, पत्रकार तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।

डीडवाना-कुचामन: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिले के शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित






