कुचामन सिटी. अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बड़ी सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


सुतेंद्र सारस्वत (नगर अध्यक्ष) ने बताया कि स्थानीय सार्वजनिक कनॉई पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गजेंद्र कासौटीया ने बापू के योगदान एवं उनके जीवन के संघर्ष के बारे में बताया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में और आजादी के लिए बापू ने जीवन पर्यंत संघर्ष किया तथा कई आंदोलन का नेतृत्व किया। इनमें नमक आंदोलन, सत्याग्रह आंदोलन, असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन प्रमुख थे। सत्य और अहिंसा का स्थान उनके सार्वजनिक जीवन में सबसे ऊंचा था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपसभापति हेमराज चावला और सुतेद्र सारस्वत ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश ही नहीं बल्कि दुनिया की महान विभूति बताया तथा कहा कि आज भी विश्व भर में अनेक देशों में उनके संग्रहालय एवं मूर्तियां स्थापित हैं।

पूरा राष्ट्र दोनों हस्तियों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को सादगी का प्रतीक बताया गया तथा उनके जीवन का मूल मंत्र “सादा जीवन – उच्च विचार” आज भी हम सबके लिए प्रासंगिक है। उन्होंने देश को “जय जवान – जय किसान” का नारा दिया जो आज भी पूरे देश में गूंजता है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, ब्लॉक अध्यक्ष नावां उदय सिंह खारिया, नगर अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत, नगर परिषद उपसभापति हेमराज चावला, महिला कांग्रेस महासचिव मृदुला कोठारी, महिला सेवा दल जिला अध्यक्ष पूजा सोनी, पार्षद जवानाराम मोहनपुरिया, अयूब तेली, पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर, शंकर मोहनपुरिया, अयूब तबाक, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गाराम चौधरी, कमल कांत डोडवाडिया, ब्लॉक महासचिव मुन्नाराम महला, युवा नेता गजेंद्र कसौटिया, भागुराम बुगालिया, दयाल राम गुर्जर गोगोर, राम कुमावत खारिया, मोहनलाल नायक सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा सुमन एवं विनम्र पुष्पांजलि अर्पित की और दोनों महान हस्तियों के बताए मार्ग को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
पुष्पांजलि के पश्चात महात्मा गांधी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” और “वैष्णो जन तो ते ने कहिए पीड़ पराई जाने रे” का गायन किया गया तथा “जय जवान – जय किसान”, “महात्मा गांधी अमर रहे”, “लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे”, “भारत माता की जय” से क्षेत्र को गूंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कुचामन सिटी: नाबालिग का अपहरण और गैंगरेप, चितावा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार






